CG : ट्रक ने 6 साल के बच्चे को रौंदा, मौके पर मौत, शव लेकर ब... - CG Sandesh

CG : ट्रक ने 6 साल के बच्चे को रौंदा, मौके पर मौत, शव लेकर बिलखती रही मां

रायपुर। तिल्दा नेवरा से लगे ग्राम बिलाड़ी में बुधवार की शाम 6 बजे के आस पास तेज रफ़्तार ट्रक ने 6 साल के मासूम को कुचल दिया, बच्चे की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर बच्चे को लेकर माँ बिलखती रही। गांव वालो ने चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खाली करवाया।


जानकारी के अनुसार ग्राम बिलाड़ी निवासी मयंक यदु उम्र 6 वर्ष सड़क पार कर रहा था, तभी तिल्दा की ओर से तेज रफ़्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और फरार हो गया। लोगो ने उसका पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन ड्राइवर फरार बताया जा रहा है।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर तत्काल पहुंच कर स्थिति नियंत्रण करने का प्रयास करते रहे और शव को अस्पताल पहुंचाकर मामला शांत करवाया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें