ओड़िशा से बसना मिर्ची बेचने आ रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत.
ओड़िशा के बरगढ़ जिला के जगदलपुर थाना क्षेत्र के तिलईदादर गाँव से बसना मिर्ची बेचने आ रहे एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार खुशीराम साहू 22 जनवरी 2025 के सुबह अपने टीव्हीएस एक्सल 100 क्रमांक CG06 GG 4572 से अपने गांव तिलईपाली से बसना मिर्ची बेचने आ रहा था, इसी दौरान ग्राम दुधीपाली चौक रोड में पहुंचने पर किसी अज्ञात वाहन के द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर खुशीराम के मोटर सायकल को ठोकर मार दिया, जिससे वह गिर गया.
इसके बाद उसे ईलाज हेतु बसना शासकीय अस्पताल लाने पर डाक्टर द्वारा चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया गया.
मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 106(1) बीएनएस का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें