बसना : राजपुर से 10 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

बसना : राजपुर से 10 लीटर महुआ शराब जप्त.

बसना  पुलिस ने 22 जनवरी को मुखबिर की सुचना पर ग्राम राजपुर से करीब 10 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार को पुलिस को मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ कि ग्राम राजपुर से खम्हन जाने का मार्ग रोड किनारे ग्राम राजपुर में एक व्यक्ति रोड किनारे में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है, एवं ग्राहको का तलाश कर रहा है. सूचना पुलिस मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति को घेराबंदी कर नाम पता पूछने पर अपना नाम लक्ष्मीलाल गहीर पिता निरपति गहीर उम्र 54 साल राजपुर का निवासी होना बताया.

पुलिस द्वारा संदेही की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पीला रंग की 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में करीबन 10 लीटर भरी हुई हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 2000 रूपया मिलने पर उसे मौके पर जप्त कर आरोपी लक्ष्मीलाल गहीर का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें