सांकरा : रामकथा सुनने के लिये आये व्यक्ति की मोटर सायकल हुई ... - CG Sandesh

सांकरा : रामकथा सुनने के लिये आये व्यक्ति की मोटर सायकल हुई चोरी

सांकरा थाना अंतर्गत रामकथा सुनने के लिये आये एक व्यक्ति की मोटर सायकल को चोरी हो गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानाकरी के अनुसार रेशम भोई इलेक्ट्रेशियन मोटर बाईंडिंग काम करता  है, जो 11 दिसम्बर 2024 को अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GC 6578 से रामकथा सुनने के लिये सांकरा में जगन्नाथ मंदिर के पास गया था, तथा उक्त मोटर सायकल को जगन्नाथ मंदिर सांकरा के पास रोड किनारे खड़ा कर राम कथा सुनने गया था.

जहां से वह कुछ समय बाद रामकथा सुनकर वापस आकर देखा तो उक्त स्थान पर मोटर सायकल नहीं था, जिसका आसपास एवं रिश्तेदारों में पता तलाश करने से कोई पता नहीं चला. जिसे कोई अज्ञात व्याक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें