खल्लारी : ट्रेक्टर में सवार होकर रोपा लगाने जा रहे मजदूरों क... - CG Sandesh

खल्लारी : ट्रेक्टर में सवार होकर रोपा लगाने जा रहे मजदूरों की खेत में पलटी ट्रेक्टर, महिला की मौत, अन्य घायल.

खल्लारी थाना अंतर्गत ट्रेक्टर में सवार होकर रोपा लगाने जा रहे मजदूरों की ट्रेक्टर खेत में पलट जाने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए.  

प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को लीला बाई चक्रधारी व गांव के अन्य 15-20 मजदूर रवि फसल में धान रोपा लगाने के लिए ग्राम कुर्रूभाठा थलेश चंद्राकर के खेत में ट्रेक्टर में सवार होकर ग्राम छिंदौला से कुर्रूभाठा जा रहे थे, इसी दौरान सुबह करीब 8:45 बजे थलेश चंद्राकर के ट्रेक्टर पावर ट्रेक को भुपेन्द्र ध्रुव पिता बलदाउ उम्र 25 वर्ष ग्राम कुर्रूभाठा चला रहा था, जो गांव के प्राथमिक शाला स्कूल के आगे खम्हरिया रोड पर ट्रेक्टर चालक भूपेन्द्र ध्रुव ट्रेक्टर को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर भवन ठाकुर के खेत में एक्सीडेंट कर गाड़ी पलटा दिया. जिससे ट्रेक्टर ट्राली में सवार लीला बाई चक्रधारी के सिर, कंधा में गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. व गांव की राही बाई चक्रधारी, सोहन लाल ठाकुर , निर्मला बाई एवं जोहतरी बाई यादव व अन्य लोगों को ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया है. जिसका ईलाज चल रहा है.

मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के विरूध्द कायमी धारा 281, 125, 106(1) BNS कायम कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें