तेन्दूकोना : नाचा देखकर वापस आते समय मोटरसायकल की ठोकर लगने पर इलाज के दौरान मौत
तेन्दूकोना थाना अंतर्गत नाचा देखकर वापस आते समय मोटरसायकल की ठोकर लगने पर इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोकुल यादव पिता हरिराम यादव निवासी घोघरा अपने दोस्त रेखराज चक्रधारी के साथ 13 दिस्मबर 2024 के रात्रि में नाचा देखने के लिए गया हुआ था, जहाँ से नाचा देखकर आते समय रात्रि करीबन 03.30 बजे छन्नु साहू के घर ग्राम घोंच के पास पीछे की ओर से तेज गति से आ रही मोटर सायकल वाहन क्रमांक CG 06 GW 4938 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लारपवाही पूर्वक चलाकर पैदल जा रहे गोकुल यादव को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.
एक्सीडेंट से गोकुल यादव नीचे गिर गया जिससे उसके सिर के पीछे हिस्से, दाहिने हाथ के बाजू में और कमर के दाहिने ओर चोट आया. इसके बाद गोकुल यादव को डायल 112 की मदद से शासकीय अस्पताल पिथौरा ले गये जहां प्राथमिक ईलाज बाद महासमुंद में ईलाज कराये और उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने से पुन: पिथौरा सरकारी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराये जहां ईलाज के दौरान मृतक गोकुल यादव की मृत्यु हो गयी.
मामले में शव का PM कराया PM रिपोर्ट में PM कर्ता डाक्टर के द्वारा मृतक की मृत्यु एक्सीडेंट से होना लेख किया गया. जिसपर पुलिस ने मोटर सायकल वाहन क्रमांक CG 06 GW 4938 के चालक के द्वारा उतावलेपन व उपेक्षापूर्ण कार्य कर अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने के आरोपी वाहन क्रमांक CG 06 GW 4938 के चालक विरूद्ध अपराध धारा 106(1) BNS के अपराध का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.