सरायपाली : नगरपालिका के सामने चाकू लेकर बैठा व्यक्ति गिरफ्ता... - CG Sandesh

सरायपाली : नगरपालिका के सामने चाकू लेकर बैठा व्यक्ति गिरफ्तार.

सरायपाली पुलिस ने 23 जनवरी को मुखबिर की सुचना पर नगरपालिका के सामने प्रतिक्षालय के पास लोहे का चाकू लेकर बैठे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से मौखिक सूचना प्राप्त हुआ कि वार्ड क्रमांक 10 बाजारपारा सरायपाली निवासी हिमांशु सोना चाकू लेकर नगरपालिका के सामने प्रतिक्षालय के पास बैठा है, जो आने जाने वालों को भयभीत कर रहा है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी हिमांशु सोना का पता तलाश किया जो पुछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया.

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के बताये अनुसार नगरपालिका सरायपाली के सामने लगे झाड़ी बुटा में छुपाये एक नग लोहे का चाकू को निकालकर पेश करने पर चाकू कुल लंबाई 11 इंच, फर की लंबाई 8.5 इंच, मध्य से चौड़ाई 1.5 इंच को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें