बसना : पड़कीपाली में 11 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

बसना : पड़कीपाली में 11 लीटर महुआ शराब जप्त

बसना  थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम पड़कीपाली में पुलिस ने एक व्यक्ति से कुल 11 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को 24 जनवरी 2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम पडकीपाली मेन रोड किनारे पुल के पास अवैध रूप से महुआ शराब बिकी वास्ते रखा है एवं ग्राहक तलाश रहा है, सुचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान ग्राम पड़कीपाली मेन रोड किनारे पुल के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ी. जिसका नाम भक्त चरण बाहला पिता कपुर सिग बाहला उम्र 32 साल निवासी रूपापाली का बताया गया है. जिसके कब्जे से पुलिस ने एक सफेद प्लास्टिक बोरी के अंदर भरा 02 नग पीला रंग के 05-05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में गरी करीबन 05 05 लीटर एवं एक सफेद रंग के पानी बॉटल में भरा करीबन 01 लीटर महुआ शराब कुल 11 लीटर करीबन देशी महुआ शराब जुमला 11000 एम.एल. कीमती 2200 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें