कोमाखान : सड़क हादसे में मौत, मामला दर्ज
कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम चोरभटटी, चौकी टुहलू के पास 11 सितम्बर 2024 को सड़क हादसे में एक मोटरसायकल चालक की मौत हो गई थी, जिसकी मर्ग जाँच कर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार डिगु मांझी पिता मधु मांझी उम्र 19 साल निवासी डोटो थाना बेलटुकरी जिला नुआपाडा (उडिसा) के मोटरसायकल को आरोपी मोटरसायकल क्रं0 CG 06 GS 8776 का चालक द्वारा अपने मोटरसायकल को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मृतक के मोटरसायकल को ग्राम चोरभटठी के पास ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे डिगु मांझी के सिर के पीछे भाग में चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई.
मामले में आरोपी मोटरसायकल क्रं0 CG 06 GS 8776 के चालक का कृत्य अपराध धारा 106 (1)BNS का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी चालक के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.