पटेवा : बीच रोड में कंटेनर खड़ी कर, कर रहे थे बातचीत, पेट्रोल... - CG Sandesh

पटेवा : बीच रोड में कंटेनर खड़ी कर, कर रहे थे बातचीत, पेट्रोलिंग आफिसर ने हटाने कहा तो कर दिया मना, मामला दर्ज.

पटेवा थाना अंतर्गत छछान माता मंदिर के पास दो कंटेनर के चालक बीच रोड में अपनी गाड़ी खड़ी कर बातचीत कर रहे थे. जिसके चलते दूसरी वाहन वाले लोगो को परेशानी हो रही थी. आपको बता दे कि 24 जनवरी को सरायपाली में एक खड़ी ट्रक से बस के टकरा जाने पर 6 माह के बच्ची की मौत हो गई थी, जबकि 43 लोग घायल हो गए थे. बावजूद इसके नेशनल हाइवे में सड़क किनारे यहाँ तक की बीच रोड़ में ही ये ट्रक चालक लोगों के जान-माल को खतरे में डालकर अपनी वाहन खड़ी कर दे रह हैं.

प्राप्त जानकरी के अनुसार BATL टोल प्लाजा ढांक में रूट पेट्रोलिंग (NHAI 1033) के आफिसर जयप्रकाश पाठकर ने 24 जनवरी 2025 के शाम करीबन 06.30 बजे छछान माता मंदिर के पास कंटेनर क्रमांक RJ 32 GC 0755 के चालक तथा कंटेनर क्रमांक RJ 32 GC 0673 के चालक को अपने अपने वाहनो को रोड से हटाने को कहा तो इन वाहन चालकों ने अपना ट्रक रोड से हटाने से मना कर दिया.

बताया गया दोनो चालक बीच रोड में अपनी कंटेनर वाहन खड़ी कर आपस में बातचीत कर रहे थे जिससे आने-जाने वाले दूसरी वाहन वाले लोगो को परेशानी हो रही थी, इन्हें रोड से वाहनो को किनारे खड़ी करने बोलने पर भी दोनो वाहन चालको के द्वारा अपने वाहन को NH 53 रोड से हटाने से मना कर दिए. इनकी वजह से यहाँ दुर्घटना की संभावना बनी हुई थी.

मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने अनियमित तरीके से खड़ी वाहन कंटेनर क्रमांक RJ 32 GC 0755 व कंटेनर क्रमांक RJ 32 GC 0673 व चालको के विरूद्ध धारा 285-BNS, 3(5)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें