पीएमश्री सेजेस बसना में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित - CG Sandesh

पीएमश्री सेजेस बसना में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

पीएमश्री सेजेस बसना में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बी.पी. पुरोहित ने शिरकत की। उनके साथ विशेष अतिथि आर.बी. प्रधान और के.के. दास भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुंचे। समारोह की अध्यक्षता के.के. पुरोहित ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।



प्रधान पाठक एच.के. दास (माध्यमिक) और एच.आर. साव (प्राथमिक) के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारी की गई। वरिष्ठ व्याख्याता एन.के. ध्रुव और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन संदीप अग्रवाल ने किया और मीडिया प्रभारी योगेश बढ़ाई ने इसे कवरेज प्रदान किया


अन्य सम्बंधित खबरें