CG : टिकट बंटवारे को लेकर राजीव भवन में हंगामा, चक्कर खाकर ग... - CG Sandesh

CG : टिकट बंटवारे को लेकर राजीव भवन में हंगामा, चक्कर खाकर गिरा कांग्रेसी कार्यकर्ता

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजीव भवन में रविवार देर शाम प्रत्याशियों के नाम को लेकर पीसीसी की बैठक चल रही थी। इसी दौरान कोरबा के आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ता और 8 पार्षद प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से चर्चा करके बाहर निकले। इसके बाद सभी को चरणदास महंत से मिलने के लिए भेजा गया। चरणदास महंत से भी मिलकर समस्या का समाधान नहीं होने पर राजीव भवन आकर इस्तीफा देने की चेतावनी दी।


इस दौरान टिकिट बंटवारे से नाराज कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष ने बातचीत के लिए अंदर बुलाया था। लेकिन तब भी बात नहीं बनी। वहीं इस दौरान बांके कोरबा से आए कांग्रेसी कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ गई, जो राजीव भवन के बाहर चक्कर खाकर गिर पड़ा, जिसके बाद राजीव भवन के सामने स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार्यकर्ता की पहचान नवल किशोर पंडित निवासी बांके कोरबा के रूप में हुई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें