CG : चाय बेचने वाले जीवर्धन चौहान बने भाजपा के महापौर प्रत्याशी
रायगढ़। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने महापौर प्रत्याशियों की घोषणा की है। रायगढ़ से चाय बेचने वाले जीवर्धन चौहान को टिकट मिला, जो 29 सालों से पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं, जबकि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने चौहान की उम्मीदवारी को कार्यकर्ताओं के सम्मान की जीत बताया। रायगढ़ की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जहां चौहान भाजपा के उम्मीदवार होंगे।
इस चुनाव में भाजपा ने महिलाओं को भी प्राथमिकता दी है, रायपुर, दुर्ग, कोरबा, बिलासपुर और अंबिकापुर में महिला प्रत्याशी उतारे गए हैं। चौहान की सादगी और संघर्षशील छवि उन्हें मजबूत प्रत्याशी बना सकती है।
अन्य सम्बंधित खबरें