बसना : एकसिया कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय पिकअप पलटी, ... - CG Sandesh

बसना : एकसिया कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय पिकअप पलटी, मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत ग्राम नौगड़ी में एकसिया कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों की पिकअप पलटी हो गई जिसमे करीब 12 से 15 लोग घायल हो गए.  

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमलाल पटेल निवासी ग्राम लींजीपथरा थाना जगदलपुर ओड़िशा 24 जनवरी 2025 को ग्राम कुदारीबाहरा के पीकअप क्रमांक CG06GR5241 में ग्राम लींजीपथरा से नौगडी एक्सीया कार्यक्रम में लगभग 12-15 लोग जा रहे थे, इसी दौरान करीबन सुबह 11  बजे बसना से गनेकेरा जाने मार्ग में पुल के पास पीकअप वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीकअप को पलटा दिया. जिससे प्रेमलाल सहित कई लोगों को चोंट आया. इसके बाद सभी को बसना में ईलाज कराने ले जाया गया.

मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें