बसना : ऑनलाइन टास्क, जॉब देने के नाम पर 2.14 लाख रुपये की ठग... - CG Sandesh

बसना : ऑनलाइन टास्क, जॉब देने के नाम पर 2.14 लाख रुपये की ठगी.

बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी के ग्राम झारबंद के एक युवक को ऑनलाइन जॉब देने के नाम पर करीब 2.14 लाख रुपये की ठगी कर ली गई, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार जयकुमार चौधरी उम्र 25 साल वर्तमान में SB SBI लाईफ इंसोरेंस  एजेंसी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है, जिसके Whatsup में 25 नवंबर 2023 को Job देने का ऑफर आया. जिसमे प्रलोभन देकर बताया गया कि आपको डेली होटल रेस्टोरेंट को रेटिंग देना है जिसमें एक रेटिंग के उपर 150 रूपया का एमाउंट देने का टास्क बताया.

जिसपर जयकुमार चौधरी ने हां बोलकर पुरा किया, उसी तरह 150 रूपया का पहला अमाउण्ट पुरा हुआ इसी तरह उस दिन उसे 450 रूपया तक का रूपया मिला,  इसी तरह जयकुमार चौधरी को Teligram में add करके उससे Smriti  नामक लड़की के द्वारा मैसेज करके सारे Task के बारे में बताया गया था. जिसके बाद जयकुमार चौधरी ने अपना अकाउण्ट नंबर दिया, और कमाया गया राशि भेजा गया था 1200 रूपया तक का जयकुमार चौधरी के द्वारा कमाया गया था.

परंतु इसके बाद उन्होने जयकुमार चौधरी को बड़े Task  के लिए पैसा देने के लिए मजबूर किया, और उससे 5000 रूपया मांगा गया और जिसपर उसने 26 नवंबर 2023 को 5000 रूपया भेजा उसी तरह दूसरे Task के रूप में उससे 25,000 रूपया, लिया गया.

जयकुमार चौधरी द्वारा दोनो रकम भेजा गया था, इसी तरह जयकुमार चौधरी को झुठ बोलते हुए उन्होंने कहा कि आपको नही भेजे जाने पे आपका पैसा नही दिया जाएगा धमकी देने लगे और फिर जयकुमार चौधरी ने 4000 रूपया और भेजा. तत्पश्चात जयकुमार चौधरी को मजबूर करते हुए Task के रूप में 90000 रूपया इस तरह कुल 2.14 लाख रुपये की ठगी कर लिया गया.

मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 420-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें