बसना : बोहारपार मोड़ में महुआ शराब रखकर ग्राहक तलाश करते पकड़ाया.
बसना पुलिस ने 25 जनवरी को मुखबिर की सुचना पर ग्राम बोहारपार मोड़ NH53 रोड में एक आरोपी को करीब 4 लीटर देशी महुआ शराब के साथ पकड़ा है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बोहारपार मोड़ NH53 रोड में एक व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भठठी महुआ शराब अपने पास रखकर बेचने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है, सूचना पर पुलिस मौके में जाकर एक व्यक्ति से पूछताछ की, जिसका नाम बिरेन्द्र चौहान पिता सीताराम चौहान उम्र 20 साल, कर्राभौना चौकी भंवरपुर का रहने वाला बताया गया है.
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर वह आरोपी अपने कब्जे में एक सफेद रंग की प्लास्टिक थैला के अंदर पीले रंग की पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी 04 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब रखना बताया जिसे पुलिस ने बरामद कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया.