सरायपाली : मोटरसायकल को ठोकर मार कार चालक फरार, एक की मौत. - CG Sandesh

सरायपाली : मोटरसायकल को ठोकर मार कार चालक फरार, एक की मौत.

सरायपाली थाना क्षेत्र में ग्राम नवरंगपुर के पास एक कार चालक ने मोटरसायकल को ठोकर मार दी, जिसमे मोटरसायकल चालक की मौके पर मौत हो गई, तथा कार चालक फरार हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार बालकृष्ण विशाल 25 जनवरी 2025 को अपने साथी विश्वजीवन नेगी के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG06GX1698 से सिरबोड़ा जाने के लिए निकला था इसी दौरान ग्राम नवरंगपुर के पास सामने से आ रही कार क्रमांक CG04 MB 7940 के चालक द्वारा अपनी कार को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे बालकृष्ण विशाल का मौके पर मौत हो गया तथा विश्वजीवन नेगी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु CHC सरायपाली में ग्रामीणों द्वारा भर्ती कराया गया.

मामले में आरोपी कार क्रमांक CG04 MB 7940 का चालक मौके से फरार हो गया, जिसपर धारा 281, 125(a), 106(1) bns  दण्डनीय होने से कार क्रमांक CG04 MB 7940 के चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें