खल्लारी : बारात में आये लड़कों के साथ हुई मारपीट, मामला दर्ज. - CG Sandesh

खल्लारी : बारात में आये लड़कों के साथ हुई मारपीट, मामला दर्ज.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम कन्हारपुरी में बारात में गए कुछ लड़कों के साथ बिना कारण मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए मारपीट की गई जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सेनभाठा थाना कोमाखान निवासी युगेन्द्र कुमार लहरे 21 जनवरी 2025 को अपने चाचा के लड़का गुमेन्द्र लहरे के बारात हेतु अन्य परिजन एवं ग्रामीणों के साथ ग्राम कन्हारपुरी आया था, जहां वधु पक्ष द्वारा नास्ता पानी हेतु जय स्तम्भ चौक के पास बैठाया गया था. उसी दौरान रात्रि करीबन 10 बजे गांव के 02 व्यक्ति आकर बिना कारण के उनसे मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते हाथ डंडा से मारपीट करते जान से मारने की धमकी दिये.

उक्त दोनो लड़को का नाम लच्छू भारद्वाज तथा दूसरा कान्ता सोनवानी होना बताया गया है, जिनके द्वारा मारपीट की गई है, वहीँ मारपीट के दौरान बीच बचाव करने आये नोहर दास लहरे, सुकलाल टंडन एवं गिरवर राज लहरे से भी उक्त दोनो व्यक्तियों द्वारा मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते जान से मारने की धमकी देते मारपीट किये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें