CG : छत ढलाई के दौरान गिरी छत, 4 मजदूर हुए घायल, इलाज जारी - CG Sandesh

CG : छत ढलाई के दौरान गिरी छत, 4 मजदूर हुए घायल, इलाज जारी

बिलासपुर। न्यायधानी के औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ, जब एक निर्माणाधीन भवन की छत ढलाई के दौरान गिर गई। इस घटना में चार मजदूर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि छत गिरने के समय निर्माण स्थल पर 100 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। सिरगिट्टी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 


औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी के ए सेक्टर में एक फैक्ट्री परिसर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत ढलाई के दौरान अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे में दुर्गेश साहू, अशोक साहू, मोनू ध्रुव और राजकुमारी नामक मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद मजदूरों ने उन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि ठेकेदार इन मजदूरों को काम पर लाया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें