बसना : भाई की बेटी से गाली गलौच कर मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

बसना : भाई की बेटी से गाली गलौच कर मारपीट, मामला दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े टेमरी में एक व्यक्ति ने अपने भाई की बेटी से गाली गलौच कर मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बड़े टेमरी निवासी तेजमोती साव 25 जनवरी 2025 को शाम करीबन 05.00 बजे अपने आंगन में थी तभी उसके बड़े पापा सतकुमार साव आये और उसे बोले कि तुम्हारे मम्मी पापा कहां पर है जिसपर वह क्या काम है बोली तो उसके बड़े पापा उसे गुस्सा होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देते जान से मार दूंगा कहकर हाथ मुक्का से मारपीट किये और धक्का देकर गिरा दिए जिससे तेजमोती जमीन पर गिर गई.

घटना में गाली गलौच को सूनकर तेजमोती की मां आरती साव दौडकर आई तब उसके बड़े पापा सतकुमार साव भाग गए, मारपीट करने से तेजमोती को चोट लगा है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें