तेंदुकोना : मकान बनाते समय मारपीट और गाली गलौच, मामला दर्ज - CG Sandesh

तेंदुकोना : मकान बनाते समय मारपीट और गाली गलौच, मामला दर्ज

तेंदुकोना थाना अंतर्गत ग्राम घोंच में मकान बनाते समय मारपीट और गाली गलौच की गई, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम घोंच निवासी टिकेश्वर साहू के घर से लगा हुआ धनाजी साहू का मकान है, जहां वह अपने जर्जर मकान को तोड़कर नया मकान बना रहा है. धनाजी साहू अपने पुराने घर को तोड़ने के बाद 25 जनवरी 2025 को उसके दीवाल को भी छिल रहा था जिसे टिकेश्वर की मां निराशा बाई ने मना की तो इस बात पर शुभौतीन बाई तथा उसकी बेटी डिगेश्वरी साहू अश्लील गाली गुप्तार करते हुए निराशा बाई को बाल को पकड़कर खींचकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे. जिसकी आवाज को सुनकर टिकेश्वर जाकर बीच बचाव करने लगा तब धनाजी साहू भी आकर गाली गुप्तार कर मारपीट किया.

टिकेश्वर ने बताया कि तीनों के मारपीट करने से उसकी मां निराशा बाई के बायें हाथ, कलाई, जांघ तथा पूरे शरीर में चोंट लगा हाथ से खून निकल रहा था इस बात को गांव के धनेश्वर साहू, मिलन्तीन साहू देखे एवं छुडाकर बीच बचाव किये हैं.

मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें