CG : जेल में बंद अफ्रीकी कैदी ने की आत्महत्या, ड्रग केस में ... - CG Sandesh

CG : जेल में बंद अफ्रीकी कैदी ने की आत्महत्या, ड्रग केस में काट रहा था सजा

रायपुर। राजधानी केंद्रीय जेल में बंद अफ्रीकी मूल के कैदी ने सुसाइड कर लिया. बता दें कैदी पेट्रिक 2021 से ड्रस केस में जेल में सजा काट रहा था. मौके पर पहुंची गंज थाना पुलिस ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर रही है.


मिली जानकारी के अनुसार, ड्रग्स तस्करी करने वाले पेट्रिक यूबीके बायको को पुलिस ने 2021 में मुंबई के नाला सुपोरा के मकान में छापा मारकर धरदबोचा था. पेट्रिक ने रायपुर में ड्रग्स तस्करी की चेन तैयार की थी. वह अपने गिरफ्तार हुए दोस्त मुंबई के ट्रांसपोर्टर रायडेन बेथेला की मदद से राजधानी में ड्रग्स सप्लाई करता था.


एसएसपी यादव ने बताया था कि पेट्रिक ने ऑटो और टैक्सी वालों का गैंग बनाया. वह उन्हीं के माध्यम से मुंबई में ड्रग्स ग्राहकों तक पहुंचाता है. उसके संपर्क में मुंबई के 30 से ज्यादा टैक्सी और ऑटो वाले हैं. वह उन्हें ड्रग्स का पैकेट छोड़ने के लिए कमीशन देता है. ऑटो वाले ही उसे ग्राहक लाकर देते हैं. पेट्रिक किसी से सीधा नहीं मिलता था. रायडेन की पेट्रिक से मुलाकात मुंबई के एक क्लब में हुई थी, जहां रायडेन अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया. वहीं से रायडेन ने पेट्रिक से ड्रग्स खरीदना शुरू किया था.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें