CG : तीन जिलों में IT का छापा, राइस मिलर्स और कारोबारियों के... - CG Sandesh

CG : तीन जिलों में IT का छापा, राइस मिलर्स और कारोबारियों के ठिकानों पर दी दबिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार इनकम टैक्स ने छापा मारा है। प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में राइस मिलर्स और अन्य कारोबारियों के ठिकानों पर रेड मारी है। इनकम टैक्स की टीम सुबह-सुबह ही राइस मिलर्स और कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंची थी। बड़ी संख्या में आयकर विभाग के अधिकारी जांच में जुटे हैं। 


सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार, इनकम टैक्स की टीम सुबह से रायपुर में सत्यम बालाजी ग्रुप के ठिकानों पर जांच कर रही है। इसके साथ ही दस्तावेज खंगाला जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक आईटी की टीम रायपुर के रामसागरपारा, राठौर चौक ,जवाहर मार्केट स्थित कारोबारियों के घर और ऑफिसों में दबिश दी है। आईटी टीम ने बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका जताई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें