CG : इस महापौर प्रत्याशी का नामांकन हो सकता है रद्द ! जानिए ... - CG Sandesh

CG : इस महापौर प्रत्याशी का नामांकन हो सकता है रद्द ! जानिए क्या है पूरा मामला

बिलासपुर। भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। उनके नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई गई है, जिसके बाद अब इस मामले में निर्वाचन आयोग में सुनवाई होगी। दरअसल पूजा विधानी की जाति को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी ने इस संबंध में निर्वाचन आयोग में शिकायत की थी, निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस की आपत्ति को स्वीकार करते हुए इस मामले में सुनवाई करने का फैसला लिया है।


आपको बता दें कि भाजपा ने बिलासपुर नगर निगम के लिए पूजा विधानी को महापौर प्रत्याशी बनाया है। नामांकन का कल ही आखिरी दिन था, इसके बाद अब कांग्रेस की तरफ से पूजा विधानी को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है। अगर निर्वाचन आयोग ने पूजा विधानी के खिलाफ फैसला दिया तो यह भाजपा के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। दरअसल पूजा विधानी की जाति को लेकर शुरू से ही सवाल उठाते रहे हैं। बिलासपुर नगर निगम ओबीसी के लिए आरक्षित है।


आरोप है कि पूजा विधानी ओबीसी वर्ग से नहीं आती है, हालांकि नामांकन के पहले से ही यह सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन भाजपा ने तमाम मुद्दों को नजरअंदाज करते हुए पूजा विधानी को ही अपना प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया, लेकिन अब कांग्रेस ने इस मुद्दे को निर्वाचन आयोग में ले जाकर भाजपा के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। 


पूजा विधानी को शाम 5:00 बजे तक निर्वाचन आयोग ने दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद अब भाजपा के लिए खतरे की घंटी बिलासपुर में बज गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें