CG : धान नहीं बेच पाने वाले किसानों को राहत, एक और टोकन देने... - CG Sandesh

CG : धान नहीं बेच पाने वाले किसानों को राहत, एक और टोकन देने के आदेश जारी

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी चल रही है। खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी रखी गई है। इसी बीच कुछ क्षेत्रों में कुछ किसानों के धान नहीं बेच पाने संबंधी खबरें मिलने पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पात्र किसानों को एक और टोकन देने के आदेश जारी किए हैं।

धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की जरूरत नहीं : सीएम साय

वहीं धान खरीदी की तिथि बढ़ाने को लेकर सीएम साय ने कहा- अभी धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की जरूरत नहीं है। न हीं अभी तक किसानों की ओर से ऐसी कोई मांग आई है। उनहोंने कहा कि, 31 जनवरी तक धान खरीदी होनी है, आज 29 जनवरी है दो दिन और है। पिछले साल का रिकॉर्ड था उससे भी अधिक खरीदी हुई है।

 

उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की समुचित व्यवस्था करना सरकार के लिए बड़ी चुनौती होती है। इस व्यवस्था में सरकार सफल रहती है, जनता का आशीर्वाद भी उस सरकार को मिलता रता है। इसीलिए सरकारें धान खरीदी को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतती हैं। इसी क्रम में कहीं कहीं से धान बेचने से वंचित किसानों के परेशान होने की खबरों पर तुरंत एक्शन लेते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव ने आदेश पात्र किसानों को अतिरिक्त टोकन आवंटन के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के बाद माना जा रहा है कि, अब किसी भी किसान को अपना धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी।

 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें