बागबाहरा : न्यु शेरे पंजाब ढाबा से अवैध शराब जप्त. - CG Sandesh

बागबाहरा : न्यु शेरे पंजाब ढाबा से अवैध शराब जप्त.

बागबाहरा पुलिस ने 28 जनवरी को मुखबिर की सुचना पर न्यु शेरे पंजाब ढाबा से बिक्री हेतु रखे अवैध शराब जप्त किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि न्यु शेरे पंजाब ढाबा मेन रोड बागबाहरा में ढाबा संचालक संटी गौलानी अवैध शराब बिक्री कर रहा है, जिसपर पुलिस ने न्यु शेरे पंजाब ढाबा के ढाबा में शराब रेड कार्यवाही किया जहां ढाबा संचालक को पुछताछ करने पर अपना नाम संटी कुमार गौलानी पिता गोविन्द गौलानी उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्र 08 का होना बताया गया.

पुलिस ने ढाबा की तलाशी ली तो, ढाबा के काउंटर को चेक करने पर एक सफेद रंग प्लास्टिक बोरी के अंदर 13 नग पाव गोवा अंग्रेजी शराब एवं 08 नग पाव देशी प्लेन शराब रखे मिला. पुलिस ने आरोपी से कुल जुमला शराब 3 लीटर 780 एमएल कीमती 2410 रूपये, शराब बिक्री रकम नगदी 720 रूपये कुल जुमला रकम 3130 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी अधि0 का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें