बसना : पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौच कर मारपीट, मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम मुड़ीडीह में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के साथ गाली गलौच कर मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुड़ीडीह निवासी हिराधर सिदार 27 जनवरी 2025 के लगभग रात्रि 11.00 बजे गांव में महाशिव रात्रि के संबंध में बैठक होने से मैं खाना खाकर बैठक में शामिल होने के लिए गया था, जहाँ बैठक हो जाने के बाद वह अपने घर न जाकर पारिवारिक जीजा इन्द्रजीत सिदार के घर के यहां गया था. इसी दौरान वहां पर गांव का पंच दिलिप नाग आया और हिराधन को देखकर पुरानी रंजिश वश मन मुटाव से बोला कि तुम यहां पर क्यों आये हो, और ऐसा कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच देते हुए जान से मारने की धमकी देकर टंगीया के बेट से पिछे से मारा जिससे हिराधन के सिर में चोंट लगकर खून निकलने लगा.
इसके बाद घटना को हिराधन की पत्नि शांती सिदार, भाई लाल बहादुर सिदार देखे और घटना के बाद में ईलाज कराने के लिए डायल 112 को फोन करके सरकारी अस्पताल बसना लाये जहाँ इलाज कराया गया.
मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.