बसना : बाईपास के पास ट्रैक्टर की ठोकर से हुई मोटरसायकल चालक ... - CG Sandesh

बसना : बाईपास के पास ट्रैक्टर की ठोकर से हुई मोटरसायकल चालक की मौत.

बसना बाईपास के पास ट्रैक्टर की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 31 दिसम्बर 2024 को सुकलाल चौहान सांकरा के डोलामणी राणा के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG06HA1681 से बसना आ रहा था, और बसना बाईपास के पास उसी समय बसना की ओर से आ रही ट्रैक्टर क्रमांक CG06GQ5132 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पुर्वक चलाकर मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने दिया. जिससे मोटर सायकल चालक डोलामणी राणा के सिर बाएं हाथ व पैर में चोंट लगा और उसका ईलाज चल रहा है, तथा सुकलाल चौहान के बांए पैर सिर में चोंट लगने से ईलाज के दौरान मृत्यु हो गया.

मामले में पुलिस ने मर्ग जांच पर ट्रैक्टर क्रमांक CG06GQ5132 के चालक का कृत्य अपराध धारा 281,125(A),106(1) BNS का पाये जाने से आरोपी ट्रैक्टर चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें