खल्लारी : मवेशियों का अवैध परिवहन कर रही पिकअप वाहन हुई दुर्... - CG Sandesh

खल्लारी : मवेशियों का अवैध परिवहन कर रही पिकअप वाहन हुई दुर्घटना ग्रस्त, पुलिस ने दर्ज किया मामला.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम हाड़ाबंद के पास मवेशियों का अवैध परिवहन कर रही एक पिकअप वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गई, जिसपर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को 28 जनवरी 2025 के सुबह 08.00 बजे डायल 112 से ग्राम हाड़ाबंद NH 353 के पास वाहन दुर्घटना के संबंध में सूचना मिली, जिसपर पुलिस मौके पर रवाना होकर सूचना की तस्दीक किया तो वहां, वाहन पीकप क्रमांक CG 11 BF 7987 का चालक संदीप कुमार वर्मा पिता सुरेन्द्र वर्मा उम्र 34 साल निवासी वार्ड नं0 04 भाठापारा जिला दुर्ग द्वारा अपने वाहन में 02 रास मवेशी (भैंस-भैंसी) को खरीद बिक्री पश्चात परिवहन करते रायपुर की ओर से बागबाहरा की ओर आते समय वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते NH 353, ग्राम हाड़ाबंद के पास पर अनियंत्रित कर सड़क किनारे स्थित पेड़ को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे जन धन की हानि नही हुई वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जिसकी हेड लाईट आधा काला रंग से नही पुता था, आरोपी से मौके पर ड्रायविंग लायसेंस, वाहन के दस्तावेज प्रस्तुत करने नोटिस देने पर पेश नही कर पाया तथा मवेशी परिवहन के संबंध में परमिट प्रस्तुत नही कर पाया.

जिसपर आरोपी का कृत्य धारा 106-MOT, 112-MOT, 130-MOT, 130(3)-MOT, 177-MOT, 66/192-LCG, 281-BNS पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें