CG : वन विभाग की टीम ने 26 नग नाग तोतों के साथ एक व्यक्ति को... - CG Sandesh

CG : वन विभाग की टीम ने 26 नग नाग तोतों के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

गरियाबंद। वन विभाग की विशेष टीम ने गरियाबंद के चीन तालाब के पास एक आरोपी को 26 नग नाग तोतों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी इन तोतों को बेचने के लिए ले जा रहा था, लेकिन वन विभाग की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।


सूत्रों के अनुसार, वन विभाग की टीम पिछले कुछ दिनों से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी, और आरोपी का फोन ट्रेस किया जा रहा था। गुरुवार सुबह, जब आरोपी दो थैलों में तोतों को लेकर छुरा मार्ग से गुजर रहा था, तभी टीम ने उसे दबोच लिया।


बताया जा रहा है कि यह 26 नाग तोते बिना कानूनी अनुमति के बेचने के लिए ले जाए जा रहे थे। ऐसे तोते सामान्यत: कम दाम में खरीदे जाते हैं, लेकिन इन्हें ऊंचे दामों में बेचा जाता था।


आरोपी को गिरफ्तार कर वन विभाग ने आगे की कार्रवाई के लिए उसे अपने रेस्ट हाउस में लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध व्यापार पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें