प्रयागराज महाकुंभ मेले में फिर लगी भयानक आग, 15 टेंट जलकर रा... - CG Sandesh

प्रयागराज महाकुंभ मेले में फिर लगी भयानक आग, 15 टेंट जलकर राख

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ मेले में एक बार फिर भयानक आग की घटना सामने आई है। यहां गुरुवार को मेले के बाहरी क्षेत्र में बनाई गई टेंट सिटी में भीषण आग लग गई। झूंसी छतनाग घाट के नागेश्वर घाट सेक्टर 22 के पास आग लगने की सूचना मिली है। करीब 15 टेंट जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर जैसे-तैसे काबू पाया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें