CG : छत्तीसगढ़ की 8 लोकल ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द, यात्... - CG Sandesh

CG : छत्तीसगढ़ की 8 लोकल ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

रायपुर। रेलवे विभाग ने छत्तीसगढ़ से चलने वाली 8 लोकल ट्रेनों को आगामी 2 से 5 फरवरी तक रद्द कर दिया है। इसका कारण बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाना है। इस दौरान बिलासपुर और रायपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।


रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची:


2 फरवरी को रद्द रहेंगी:


– 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर

– 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर

– 68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर

– 68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर


4 फरवरी को रद्द रहेंगी:

– 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर

– 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर


5 फरवरी को रद्द रहेंगी:

– 58208 जूनागढ़-रायपुर रोड पैसेंजर

– 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर


रेलवे द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे इस समयावधि के दौरान अपनी यात्रा की योजना सावधानी से बनाएं और रद्दीकरण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए रेलवे स्टेशन पर संपर्क करें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें