छत्तीसगढ़ सरकार ने मतदान के दिन की सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
रायपुर। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ सरकार ने मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार, नगर पालिका चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होगा, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान निर्धारित किया गया है। सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि 11, 17 और 20 फरवरी को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश रहेगा। हालांकि, 23 फरवरी को रविवार होने के कारण अलग से सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें