बागबाहरा : रेल्वे स्टेशन में धारदार हथियार लहराने वाला गिरफ्तार.
बागबाहरा रेल्वे स्टेशन के बाहर एक व्यक्ति को लोहे की धारदार कत्ता लेकर लोगों डराते धमकाते गिरफ्तार किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जनवरी 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति रेल्वे स्टेशन बागबाहरा में एक लोहे की धारदार हथियार को रखकर लहरा रहा है और आने जाने वालों को डरा धमका रहा है. जो पुलिस को देखकर लोहे की हथियार को फेंक कर भागने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा.
पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम केशबा सुना पिता तुलसी राम सुना उम्र 32 वर्ष, न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर का रहने वाला बताया और धारदार हथियार के बारे में पूछने पर फेंकना बताया और केशबा सुना द्वारा धारदार हथियार को फेंके गये जगह से लाकर पेश किया. तब पुलिस ने केशबा सुना को उक्त लोहे की धारदार कत्ता (बंडा) जिसकी पुरी लम्बाई 12.5 इंच, मुठ की लम्बाई 3.5 इंच, धारदार हिस्सा की लम्बाई 9 इंच और चौड़ाई 3 इंच मुठ में जंग लगा हुआ को पेश करने पर जप्त किया.
मामले में आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया.