बसना के वार्ड नंबर 01 में चाकू लहराते गिरफ्तार.
बसना के वार्ड नंबर 01 इंदिरा कोलानी में एक व्यक्ति को चाकू लेकर हवा में लहराकर लोगों डराते धमकाते गिरफ्तार किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की इंदिरा कोलानी वार्ड नंबर 01 बसना में एक व्यक्ति अपने हाथ में एक धारदार चाकू लेकर हवा में लहरा रहा है तथा आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है. सुचना पर पुलिस इंदिरा कोलानी वार्ड नंबर 01 बसना पहुंची जहां एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार हथियार चाकू लेकर हवा में लहराते हुये लोगों को डराते धमकाते हुये मिला. जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा और उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम मो0 रजा कादरी पिता मो0 सलीम कादरी उम्र 23 साल, इंदिरा कोलानी वार्ड नंबर 01 बसना, का निवासी बताया जिसके कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू जिसकी कुल लंबाई करीबन 11.6 इंच तथा फल की लंबाई 7 इंच , चौडाई 2 इंच, मुठ की लंबाई 5 इंच कीमती 200 /- रूपये को जप्त कर, आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया.