बसना : खेमड़ा ओवर ब्रिज के पास चाकू लेकर हवा में लहराते गिरफ्तार.
बसना पुलिस ने 31 जनवरी को मुखबिर की सुचना पर एक व्यक्ति को ग्राम खेमड़ा ओवर ब्रिज के पास चाकू लेकर हवा में लहराते गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि ग्राम खेमड़ा ओवर ब्रिज के पास में एक व्यक्ति अपने हाथ में एक धारदार चाकू लेकर हवा में लहरा रहा है तथा आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है, जिसकी सुचना पर पुलिस कार्यवाही हेतु खेमड़ा ओवर ब्रिज के पास पहुंची जहां एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार हथियार चाकू लेकर हवा में लहराते हुये लोगों को डराते धमकाते हुये मिला, जिसका नाम विवेक सागर पिता प्रमोद सागर उम्र 21 साल, वार्ड न 10 खेमड़ा, का निवासी होना बताया गया है.
जिसके कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू को बरामद कर जिसकी कुल लंबाई करीबन 12.06 इंच तथा फल की लंबाई 8 इंच , चौडाई 1.1 इंच, मुठ की लंबाई 4.6 इंच कीमती 200 /- रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.