कोमाखान : ढाई वर्ष के बच्चे को तेज मोटरसायकल ने मारी ठोकर, ग... - CG Sandesh

कोमाखान : ढाई वर्ष के बच्चे को तेज मोटरसायकल ने मारी ठोकर, गंभीर रूप से घायल.

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम टेमरी में एक ढाई वर्ष के बच्चे को तेज मोटरसायकल ने ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टेमरी निवासी किशन कुमार साहू खेती किसानी का काम करता है, जो 31 जनवरी 2025 को सुबह करीबन 09.30 बजे अपने घर के सामने खड़ा था तो उसी समय केशरवानी हालर मिल की ओर से 3 लड़के एक मोटरसायकल में सवार होकर तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते उसके भतीजा तनुस उम्र करीबन ढाई वर्ष को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे किशन के भतीजा के सिर में,  कान में,  पैर में चोट लगकर खून निकला है. और उसके भतीजा तनुस गंभीर रूप से घायल होने पर तत्काल ईलाज हेतू खरियार रोड से रायपुर रिफर करने पर रायपुर ले जाया गया है.

घटना में मोटरसायकल क्रं0 CG 04 DH 5815 में सवार तीनों लड़को का नाम मोटरसायकल चालक कृष्णा ठाकुर पिता संतोष ठाकुर ग्राम सिवनीखुर्द थाना कोमाखान एवं पीछे बैठे पुरूषोत्तम सोनवानी पिता रामानंद सोनवानी ग्राम खैरटकला थाना कोमाखान व खुलेश नागेश पिता कन्हैया नागेश ग्राम घोटियापानी थाना बागबाहरा का निवासी होना बताया गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटरसायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें