CG : हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी... - CG Sandesh

CG : हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। रायपुर के युवक की कोंडगांव पुलिस ने गिरफ्तारी की है। आरोपी का नाम इमरान है, जो रायपुर के मौदहापारा का रहने वालाहै। आरोपी ने सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया था और कुंभ मेले को लेकर विवादास्पद टिप्पणियां की थी।


आरोपी से पूछताछ की जा रही है, उसमें और भी तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस साइबर अपराधों पर कड़ी नजर रख रही है और ऐसी गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिछले कई महीनों से फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं, साधु-संतों और त्योहारों के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा था।


स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद कोंडागांव पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। कोंडागांव के रहने वाले करण जो कि विश्व हिंदू परिषद के सदस्य भी है उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी इमरान के फोन से दो फेसबुक ID मिली है, जिनके माध्यम से वह पोस्ट करता था।


पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर कोंडागांव लाया है। इसके बाद से क्षेत्र में शांति का माहौल है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें