CG ब्रेकिंग : मशहूर छत्तीसगढ़ी अभिनेता और बीजेपी नेता राजेश ... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : मशहूर छत्तीसगढ़ी अभिनेता और बीजेपी नेता राजेश अवस्थी का निधन, अचानक सीने में दर्द होने से बिगड़ी तबीयत

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता एवं भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी का रविवार रात 11:28 बजे गरियाबंद जिला अस्पताल में निधन हो गया।


विवार को वे भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने गरियाबंद पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद वे अपने मित्रों के साथ रुके थे, तभी अचानक सीने में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें