CG : सभी चिकन दुकानों को 3 महीने के लिए बंद रखने का आदेश, भा... - CG Sandesh

CG : सभी चिकन दुकानों को 3 महीने के लिए बंद रखने का आदेश, भारी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे दुकानदार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फैले बर्ड फ्लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी चिकन दुकानों को 3 महीने के लिए बंद रखने का आदेश जारी किए हैं। उसे आदेश पर पुनर्विचार की मांग लेकर आज चिकन बेचने वाले दुकानदार भारी संख्या में कलेक्ट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा ।


रायगढ़ में फैले बर्ड फ्लू के मद्दे नजर जिला प्रशासन ने सभी पोल्ट्री फार्म ओर चिकन दुकानों को बंद करवा दिया है, और यह आगामी 3 महीने तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिसे लेकर चिकन बेचने वाले दुकानदारों की दिक्कतें काफी बढ़ गई है। आज उस आदेश पर पुनर्विचार की मांग लेकर जिला प्रशासन के पास भारी संख्या में चिकन बेचने वाले दुकानदार पहुंचे और ज्ञापन सोपा।


ज्ञापन के माध्यम से चिकन बेचने वालों ने मांग की है कि उनके इस व्यवसाय से उनके बच्चों की पढ़ाई और घर का पालन पोषण होता है। अगर 3 महीने के लिए दुकान बंद कर दी जाएगी तो उन्हें काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ेगा। साथ ही साथ चिकन दुकान वालों ने यह भी बताया कि जो बर्ड फ्लू मिला है वह सरकारी पोल्ट्री फार्म में मिला है ना कि निजी। पर जिला प्रशासन ने पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है जिससे कि अन्य चिकन बेचने वाले व्यवसायी काफी तकलीफ में आ गए हैं। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से पुनर्विचार की मांग की है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें