CG : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब जमीन देने पर मिलेगा चार... - CG Sandesh

CG : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब जमीन देने पर मिलेगा चार गुना मुआवजा!

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर परियोजना के तहत प्रभावित किसानों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। राज्य सरकार ने ‘नवा रायपुर में आपसी सहमति से भूमि क्रय नीति 2017’ में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिसके तहत किसानों को अब कलेक्टर गाइडलाइन दर का चार गुना मुआवजा मिलेगा। पहले यह मुआवजा सिर्फ दोगुना था, लेकिन अब नई नीति के तहत इसे बढ़ाकर चार गुना कर दिया गया है।


किसानों को होगा बड़ा फायदा

नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले से उन किसानों को सबसे अधिक फायदा होगा, जिन्होंने अब तक अपनी जमीन प्राधिकरण को नहीं सौंपी थी। अब वे अपनी जमीन ज्यादा कीमत पर बेच सकेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


रुक जाएंगे विकास कार्यों में आ रही रुकावटें

नवा रायपुर में कई सड़कें और अन्य निर्माण कार्य जमीन की अनुपलब्धता के कारण अधूरे पड़े थे। सरकार के इस फैसले के बाद अब इन अधूरे प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा किया जा सकेगा, जिससे क्षेत्र में विकास की रफ्तार बढ़ेगी।


41 गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ

नवा रायपुर अटल नगर परियोजना क्षेत्र में कुल 41 गांवों को शामिल किया गया है। लेयर-1 में आने वाले गांवों के ज्यादातर किसानों की जमीनें पहले ही आपसी सहमति या अधिग्रहण के माध्यम से ली जा चुकी हैं। अब लेयर-2 और लेयर-3 के किसानों को भी इसी नीति के तहत चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें