CG : शिक्षक ने 8 वीं की छात्रा को भेजा अश्लील मैसेज, परिजनों... - CG Sandesh

CG : शिक्षक ने 8 वीं की छात्रा को भेजा अश्लील मैसेज, परिजनों ने पुलिस में की शिकायत, बैड टच के मामले में पहले भी हो चूका है गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के शिक्षक ने एक बार फिर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजा है। जिसके बाद पीड़ित छात्रा के परिजनों ने बीईओ से मामला की शिकायत दर्ज कर ने शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बिल्हा के शिक्षक कमलेश साहू पर 8वीं की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा है।


दरअसल, परिजनों ने छात्रा के फ़ोन को चेक किया तो उसमें आपत्तिजनक मैसेज मिले। जिसके बाद उन्होंने मामले की पुलिस में शिकायत की। वहीं मामला सामने आने के बाद से ही पीड़िता का परिवार तनाव में है। टीचर कमलेश साहू पहले भी बैड टच के मामले में जेल जा चुका है।


शिक्षक पहले भी जा चुका है जेल 


मंगला पासीद स्कूल में 6वीं और 8वीं की छात्राओं ने पुलिस से शिकायत की थी। जांच के बाद पहले भी पुलिस उसे गिरफ्तार कर चुकी है। अब दोबारा अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आने के बाद परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें