बागबाहरा : पत्नी और बच्चे के मौत का जिम्मेदार बताते हुए लोहे... - CG Sandesh

बागबाहरा : पत्नी और बच्चे के मौत का जिम्मेदार बताते हुए लोहे के रॉड से की मारपीट, मामला दर्ज.

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम बोडरीदादर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चे के मौत पर एक महिला को जिम्मेदार बताते हुए लोहे के रॉड से उसके साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोडरीदादर की सुकमत बाई बरिहा पति कृष्णा बरिहा उम्र 60 वर्ष का गांव के बल्लाराम बरिहा के परिवार के साथ पुराना लड़ाई झगड़ा चल रहा है, जिसके कारण सुकमत के परिवार के लोगों का बल्लाराम के घर में आना जाना नही है. लेकिन 5 फरवरी 2025  को रात्रि करीबन 08.00 बजे जब सुकमत बाई अपने पति और नाती को खाना दे रही थी, उसी समय बल्लाराम बरिहा उसके घर आया और बोलने लगा कि तुम्हारे कारण ही मेरी पत्नी की 01  माह पुर्व मृत्यु हो गई तथा 15  दिन पुर्व मेरे नाती की मृत्यु हो गई है. और इसके बाद बल्लाराम गाली देते हुए आज मै तुम्हे जान से खत्म कर दुंगा कहकर अपने हाथ में रखे लोहे की राड से सुकमत के सिर में मारा तब सुकमत के पति उसे छुड़वाने आया तो बल्लाराम राड से उसके पति को पीठ में मारने लगा तब सुकमत बचाओ बचाओ चिल्लाई तो उसका लड़का सतवन बरिहा आया तब बल्लाराम बरिहा गालियां देते हुये घर से भाग गया.

बल्ला के मारने से सुकमत के सिर में तथा उसके पति को पीठ में चोंटें आयी है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 331(2)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें