31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर... - CG Sandesh

31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर देंगे - अमित शाह

सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 31 नक्सलियों को मार गिराया है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इसे नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों की एक बडी सफलता बताया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने ‘X’ पर अपनी एक पोस्ट में बताया कि नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को ढेर करने के साथ ही भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गयी है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने बताया कि मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने में आज हमने अपने दो बहादुर जवानों को खोया है। यह देश इन वीरों का सदा ऋणी रहेगा। शहीद जवानों के परिजनों के प्रति भावपूर्ण संवेदनाएँ व्यक्त करी।

गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पुनः यह संकल्प दोहराया कि 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर देंगे, ताकि देश के किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान न गँवानी पड़े।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें