महासमुंद : कल जिले एक लाख 3 हजार 692 मतदाता करेंगे प्रत्याशि... - CG Sandesh

महासमुंद : कल जिले एक लाख 3 हजार 692 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, कलेक्टर लंगेह ने मतदान दलों को किया रवाना

महासमुंद। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 11 फरवरी को जिले के 144 मतदान केंद्रों में मतदान होगा। इसमें एक लाख 3 हजार 692 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसी तारतम्य में कृषि उपज मंडी पिटियाझर परिसर में महासमुंद नगरीय निकाय में सलंग्न मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित किया गया। इसके अलावा अन्य 5 नगरीय निकायों में भी मतदान दलों को सामग्री वितरण किया गया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह महासमुंद जिले के नगरपालिका परिषद महासमुंद के मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को शुभकामनाओं सहित रवाना किया। उन्होंने मतदान दलों के मतदान कर्मियों से मुलाकात कर उन्हें सफलतापूर्वक अपने जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।



कलेक्टर श्री लंगेह ने मतदान सामग्री वितरण का सभी स्टालों में जाकर जायजा लिया। उन्होंने मतदान दल कर्मियों से मुलाकात भी की और उन्हें शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि स्थानीय निर्वाचन में आपकी ज़िम्मेदारी महत्वपूर्ण है। अतः अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्ण मनोयोग से करें।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें