बागबाहरा : खेत से फसल की चोरी की शिकायत पर मामला दर्ज.
बागबाहरा के ग्राम भालूचुंवा में एक खेत से फसल को चोरी कर काट ले जाने की शिकायत दर्ज कराई गई है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भालूचुंवा निवासी रोहित चन्द्राकर को आपसी बटवारा हिस्से में 7.24 हे. भुमि मिला है जिसका सीमांकन पूर्व नही हुआ है. रोहित के 0.91 हे. में लगे धान फसल को हार्वेस्टर से रमेश चन्द्राकर एवं ऋ्षभ चन्द्राकर द्वारा 05 नवंबर 2024 के 11.00 बजे रात्रि से 06 नवंबर 2024 के 02.00 बजे के मध्य रात्रि में में चोरी कर काटकर ले गया. जिस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा न्यायालय में धारा BNS 164 का प्रकरण दर्ज किया गया था, जिसमें रोहित चन्द्राकर के धान की फसल सुपुर्द करने का आदेश दिया गया फिर भी रमेश चन्द्राकर एवं ऋृषभ चन्द्राकर द्वारा वापस नही किया गया.
मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 3(5)-BNS, 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.