पिथौरा : मार्निग वाक पर निकले व्यक्ति की मौत. - CG Sandesh

पिथौरा : मार्निग वाक पर निकले व्यक्ति की मौत.

पिथौरा थाना अंतर्गत गिरी ढाबा के पास मार्निग वाक पर निकले एक व्यक्ति की मौत अज्ञात वाहन के ठोकर मार देने से हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार भाई विनोद कुमार निषाद पिता स्व. सुरेश निषाद उम्र 40 साल निवासी गड़बेड़ा 10 जनवरी 2025 के सुबह के लगभग 3 बजे मार्निग वाक पर निकला था, और गिरी ढाबा के पास एनएच 53 पर कोई अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए विनोद को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे विनोद कुमार निषाद के सिर में चोटे आकर कमर के नीचे छत विछत होने से मृत्यु हो गया.

मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध धारा 106(1)-NSS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें