पिथौरा : 8 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

पिथौरा : 8 लीटर महुआ शराब जप्त.

पिथौरा थाना अंतर्गत लाखागढ से पुलिस ने करीब 8 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक नाबालिग के साथ अनीश कुमार पिता शैलेन्द्र कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नं 05 पिथौरा जावेद चिकन सेंटर के पीछे अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री कर रहा था.

जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पेड़ के नीचे छुपाकर रखे एक प्लास्टिक झिल्ली में 08 लीटर देशी हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब को निकालकर पेश किया, जिसे कीमती 1600 रूपये को पुलिस ने जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें