तेन्दुकोना : कार छोड़ भागा चालक, 60 किलो गांजा जप्त.
तेन्दुकोना पुलिस ने 08 फरवरी 2025 को 60 किलो 970 ग्राम गांजा कीमती करीबन 12 लाख रूपये एक कार से बरामद किया है.
मिली जानकरी के अनुसार पुलिस के वाहन चेकिंग के दौरान बुंदेली चौकी की तरफ से एक नीले ग्रे रंग की होण्डा सीटी कार तेज गति से आयी जिसे पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर वह अत्यधिक तेज गति से झलप मार्ग की ओर चला गया. जिसके बाद उक्त वाहन को रोकने हेतु पुलिस ने पीछा किया जो तेज गति से आगे बढ गया.
जिसका और पीछा करने पर उक्त वाहन का चालक कलमीदादर बांध के पास अपनी वाहन होण्डा सिटी जिसपर वाहन क्रमांक CG10BG5207को छोडकर भाग गया. इसके बाद पुलिस ने होण्डा सिटी ग्रे नीले रंग की क्रमांक CG10BG5207 का तलाशी ली, तलाशी दौरान पिछले सीट के नीचे चेंबर के अंदर रखे खाकी रंग से टेपिंग किये हुए कुल 40 पैकेट अवैध मादक पदार्थ मिला. जो जुमला वजनी 60किलो 970 ग्राम कीमती करीबन 12 लाख रूपये होण्डा सिटी कार पुराना इस्तेमाली कीमती करीबन 10 लाख रूपये जुमला कीमती 22 लाख रूपये जप्त कर कब्जा में लिया गया.