CG : चुनाव के बीच दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती, दो महिलाओं और ए... - CG Sandesh

CG : चुनाव के बीच दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती, दो महिलाओं और एक पुरुष को बनाया बंधक

रायपुर। रायपुर के अनुपम नगर इलाके में दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती की घटना सामने आई है। तीन बदमाशों ने खुद को ‘लाल सलाम गैंग’ का सदस्य बताते हुए घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान अपराधियों ने दो महिलाओं और एक पुरुष को बंधक बना लिया और उन्हें बांधकर उनकी हवाले से चोरी की घटना को अंजाम दिया।


जानकारी के मुताबिक, चार अपराधी आर्मी के ड्रेस में पहुंचे थे और घर में घुसने के बाद उन्होंने पूरे परिवार को बंधक बना लिया। इस दौरान उन्होंने घर से करीब 60 लाख रुपये की नकदी और अन्य बहुमूल्य सामान लूट लिया।


घटना की सूचना मिलते ही थाना खम्हारडीह की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सुराग एकत्र किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम जारी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें